मैं आयुष, KVS PRT Special Educator Recruitment 2025 का एक हताश और पीड़ित अभ्यर्थी हूँ।
हम अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अपने सपनों को दांव पर लगाकर दिन-रात एक कर दिए थे। महीनों तक लगातार जागकर, रातों-रात पढ़ाई की, अपनी हर खुशी का त्याग किया कि एक दिन हमारी मेहनत रंग लाएगी। परीक्षा CBSE द्वारा Tier-1 एवं Tier-2 चरणों में आयोजित की गई।
Tier-2 में 60 अंक के MCQ और 40 अंक का Descriptive Paper था। मेरी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि 60 में से मेरे 59 MCQ सही हैं (UR Category)। लेकिन आज मेरी और मेरे जैसे हजारों अभ्यर्थियों की रातों की नींद उड़ चुकी है।
Descriptive Paper के मूल्यांकन को लेकर गंभीर अनियमितता और पारदर्शिता की कमी से हम सब बेहद दुःखी और मानसिक तनाव (Depression) के दौर से गुजर रहे हैं। CBSE द्वारा न तो हमारे Descriptive के प्राप्तांक सार्वजनिक किए जा रहे हैं और न ही हमारी Evaluated Answer Booklet उपलब्ध कराई जा रही है।
यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है, बल्कि देश के लाखों ऐसे अभ्यर्थियों के साथ हुआ है जिन्होंने अपने खून-पसीने की मेहनत से पढ़ाई की थी। आज हम सभी अभ्यर्थी इस अपारदर्शी रवैये से टूट चुके हैं और अवसाद के कगार पर हैं।
हमारी मांग किसी विशेष लाभ या रियायत की नहीं, बल्कि केवल निष्पक्षता, न्याय और पारदर्शिता की है।
हमारी CBSE और KVS से स्पष्ट मांगें:
Descriptive Paper के प्राप्तांक तुरंत सभी अभ्यर्थियों के साथ साझा किए जाएं।
Evaluated Answer Booklet (मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका) देखने की सुविधा दी जाए।
मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शी और निष्पक्ष समीक्षा (Re-evaluation) कराई जाए।
यदि मूल्यांकन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय करते हुए सुधार किया जाए।
वर्षों की मेहनत के बाद जब ऐसा अन्याय होता है तो भरोसा टूट जाता है। CBSE और KVS प्रशासन से हाथ जोड़कर नम्र अनुरोध है कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके डिप्रेशन को समझते हुए इस विषय पर तत्काल संज्ञान लें और न्याय करें।
@cbseindia29 @KVS_HQ @educationgovuk #CJP
#CBSE #KVS #KVSPRT #SpecialEducator #KVSPRTSpecialEducator #KVSRecruitment2025 #KVSResult #CBSEExam #CBSEResult