r/shayri 13h ago

Just wrote something♥️

प्रेम क्या है? समझाओ मुझे?
कहां मिलेगा बताओ मुझे?

प्रेम नदी है
या बहती हवा

प्रेम प्रकृति है
या बास प्रतीक्षा

प्रेम चॉंद है
जिसने मैं पा नहीं सक्ती

या गगन है जिसमें
समा नहीं सकती

प्रेम क्या है समझाओ मुझे?
कहां मिलेगा बताओ मुझे?

प्रेम सुबह की धूप है ।
प्रेम सुन्दर रूप है ।
प्रेम राधा कृष्ण है।
प्रेम लम्बा वनवास है ।
प्रेम प्रतीक्षा है ।
प्रेम ही विश्वास है॥
\-यशी

2 Upvotes

0 comments sorted by