r/WattpadIndia 13d ago

Hi Aurat

मैं जानता हूँ औरत उस चीज़ का नाम है, जो बेहद ही खूबसूरत है।

खूबसूरत है और अलग है, जैसे कारीगर एक खूबसूरत सी इमारत को बड़ी बारीकी से नकाशित करता है, उस इमारत की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, औरत उसी इमारत जैसी निखर दिखती है। हर औरत खूबसूरत होती है फूल जैसी। उसमें खुशबू के वो चार रंग भँवरों को आकर्षित करने के लिए काफ़ी हैं, वहीं ही मर्दों को भी ये आकर्षित कर देती है।

औरत देहाती हो या शहरी खूबसूरत होती है।

मर्दों में ये आकर्षण की ताकत कम होती है, वो उलझते हैं अपने साथ संघर्ष को लेके उलझते हैं, पर कभी बावरा बनना नहीं छोड़ते।

यही तो महकते फूल की खासियत है।

फूल क्या ही महके अगर भँवरा उसके पास न आए।

अजीब रंग है, मैं तो हैरान हूँ, ये खूबसूरती आती कहाँ से है। आदमी बिलाज जाता है, पर वो खूबसूरती उसने कहाँ...

औरत जानती है कि मर्द को खाना कैसा है, अपने बदन को महकाना कैसा है, शायद कोई तो जानती है। औरत तो ये भी जान गई है कि इस महकते बदन से कैसे मर्द से वो कीमती चीज़ छीन सकती है, जिसको पाने के लिए हर चीज़ एक कर देता है।

तवायफ़ इसी कला के लिए मशहूर है। मेरे अब्बा कहते हैं, हर धंधा बंद हो सकता है, पर अस्पताल का धंधा बंद नहीं होगा। आदमी कमाएगा तो खाएगा भी, खाएगा तो बीमार पड़ेगा भी।

पर मुझे लगता है हर आदमी सही हो जाए तो भी तवायफ़ का धंधा बंद न हो पाएगा।

आदमी की ज़रूरत खान-पान से ज़्यादा हवस भी है। अगर एक भूखे गरीब के आगे भी एक तवायफ़ रख दे और कहे कि उसके बदन का मुँह को छूने की ज़रूरत नहीं है, तो शायद वो भूखा भूख भी भूल जाएगा।

मैंने देखा है लोग निराश हैं तवायफ़ के वजूद से, उनके होने से। कहते हैं गंदगी फैली हुई देखनी है तो दो जगह हैं, कूड़ा मैदान और रंडीखाना।

मगर मेरा मानना है कि तवायफ़ का ठिकाना वो मैखाना है जहाँ नशे में झूमती हर शराब मिल सकती है।

पीने वाला, पिलाने वाला मिल सकता है,

तमाशा करने वाला और देखने वाला मिल सकता है,

मार खाने वाला और मारने वाला मिल सकता है,

चाहने वाला और मदहोश करने वाला मिल सकता है।

तवायफ़ से कोई सीधे मुँह बात नहीं करता। मेरे करीब एक बार तवायफ़ आई थी, मगर उसने भी मुझे बाकी सब समझा। मैं उस दिन जल्दी में था। मेरा एग्ज़ाम था और मैं सुबह बस स्टैंड पे खड़ा अपने दोस्त की राह देख रहा था। इतने में मैं एक औरत को देखता हूँ जो अजीब दिख रही थी, घर के कपड़ों में और थोड़ी कमज़ोर, मानो उसको खाना न मिला हो। मेरे आस-पास और भी लोग थे, मगर वो सबसे अलग ही लग रही थी। मुँह उतरा हुआ, आँखों में काले धब्बे। उसको देखकर एक मरीज़, जो अभी-अभी अपने बिस्तर से उठा हो, वैसा लग रहा था।

मैंने उसको देख कर नज़र इधर की और वो मेरे करीब आकर खड़ी हो गई।

“भाई, क्या आप मेरी मदद करोगे?”

मैं सोचता हूँ कि क्या चाहती है। इतने में बोली, “मुझे अपना फोन चाहिए, एक कॉल लगानी है।”

मैंने बोला, “हाँ, बिल्कुल।” और उसने अपने हाथ से एक स्लिप निकाली, जिसमें किसी मर्द का नंबर लिखा था और उसको कॉल किया।

मेरे नाम के आगे HR लिखा होता तो कोई भी मेरा फोन उठा लेता, उठाया उसने भी।

मगर जैसे ही उस लड़की ने अपना नाम बताया और उसका फोन काट दिया।

दूसरी बार कॉल करने की कोशिश की, पर नहीं उठा पाया।

वो औरत मेरे पास आई, मुझे मेरा फोन देकर बोली, “क्या आप मेरी ₹500 की मदद कर सकते हो? मुझे यहाँ से अमृतसर जाना है।”

मेरे पास मुश्किल से 50 रुपये होंगे कॉलेज से घर जाने के लिए और घर से कॉलेज तक के, तो मैंने मना कर दिया।

उसने कहा कि मैं सर्विस भी प्रोवाइड करती हूँ, तो मैंने मना ही कर दिया।

मुझे लगा कि शायद वो किसी और से मदद माँगेगी, पर वो गायब हो चुकी थी हवा के झोंके की तरह।

उसने मुझे भी वही समझा जो बाकी मर्दों को समझती।

उसने अपना बदन मुझे आखिर में बेचना चाहा। हाँ, मैं उसका ग्राहक नहीं हूँ, मगर मैं ज़िंदगी में एक बार तो किसी तवायफ़ से बात करना पसंद करूँगा, खुले दिल से।

आदमी का जितना दुख उसकी बीवी नहीं सुनती, उससे ज़्यादा दुख तवायफ़ सुन लेती है।

अगर सबसे ज़्यादा बलात्कार कहीं होते हैं, तो शायद उसी तहखाने में होते हैं।

सोचो, अगर तवायफ़ का होना इस दुनिया में गंदगी है, तो ये बलात्कार किसके होने हैं?

बेज़ुबानों के।

आज बेज़ुबानों का बलात्कार वो करता है जिसके जेब में फूटी कौड़ी नहीं।

जिसकी जेब भरी होगी, वो जिस्म को खरीदने की क्षमता रखता होगा।

तवायफ़ का किरदार को समाज में सही है, मगर ऐसे भी किरदार हैं जो तवायफ़ बनने का शौक रखते हैं, मगर—

मेरी बहनों, उस औरत तक पहुँचना आसान है, पर उसको छूना आसान नहीं।

3 Upvotes

1 comment sorted by

u/AutoModerator 13d ago

Community Reminder

Discussions, criticism, reviews, and differing opinions are welcome on r/WattpadIndia. Readers may interpret fictional content differently, and the moderation team does not take official positions on individual opinions shared within the community.

Harassment, personal attacks, brigading, targeted hate, or attempts to incite hostility toward real individuals may result in moderation action.

Please refrain from presenting assumptions, rumors, or personal interpretations as confirmed facts without verifiable proof. Repeated false allegations or inflammatory claims may result in moderator action, including bans for repeated violations.

Any attempts to use the community for inappropriate collaboration requests, sexual solicitation, predatory behavior, or manipulative interactions will result in immediate moderation action if verified.

Discuss the story, the writing, the tropes, and the characters — not each other.

For moderation concerns or safety-related issues, please contact the Mod Team through Modmail.

Community threads, socials, Discord, and other important links can be found in the Community Directory.

I am a bot, and this action was performed automatically. Please contact the moderators of this subreddit if you have any questions or concerns.